सुल्तानपुर: दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की मुलाकात
लोकसभा चुनाव को लेकर किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री सोनम किन्नर ने आज लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की है।भाजपा ने अभी तक सुलतानपुर सीट से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। ऐसे में माना जा रहा है कि सोनम ने रक्षा मंत्री से मिलकर जिले से टिकट की मांग की है।