सुल्तानपुर: कोतवाली नगर क्षेत्र में दुष्कर्म के दोषी इमाम को कोर्ट ने सुनाई 10 साल कैद की सजा, प्रतापगढ़ का रहने वाला है आरोप
मस्जिद में नमाज पढ़ाने वाले इमाम इश्तेखार को दुष्कर्म के लिए कोर्ट ने दस साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी प्रतापगढ़ के चिलबिला थाना अंतर्गत बिबिया करनपुर का रहने वाला है। कोतवाली नगर के एक मोहल्ले की किशोरी को वो अरबी पढ़ाने के बहाने बहला फुसलाकर रायबरेली ले जाकर कैद किया और कई दिनों तक दुष्कर्म किया था।