सुल्तानपुर: उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले वेंडिंग जोन में महिलाओं को दुकान आवंटित करने की उठी मांग, ADM प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
सुलतानपुर शहर के वेंडिंग जोन में महिला शक्तियों/बहनों को व्यापार करने के लिए दुकान आवंटित करने की मांग उठी है। सुलतानपुर उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले आज अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव को कलेक्ट्रेट में महिला शक्तियों ने ज्ञापन सौंपा है। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि योगी सरकार के वादे के तहत ही नारी शक्ति रोजगार मांग रही हैं।