सुल्तानपुर: बाघमंडी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के खाता धारक के खाते में गलती से पहुंचे ₹1.85 लाख, पैसे किए वापस
शहर की बाघमंडी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाताधारक मोहम्मद अफतार अहमद के खाते में अचानक ₹1.85 लाख आ गए जिससे वह असमंजस में पड़ गए। कुछ देर बाद उनके पास रिजवान अहमद का फोन आया और उसने बताया कि वह पैसे उसके हैं। अफतार ने बैंक पहुंचकर कागजात पर साइन किया और रिजवान को उनके पैसे वापस लौटाए।