सुल्तानपुर: सत्य क्रांति पार्टी ने सुलतानपुर से आकाश सिंह को घोषित किया प्रत्याशी,समर्थकों में दौड़ी खुशी की लहर
लोकसभा चुनाव को लेकर सारी पार्टियां सक्रिय हो गई है।इसी कड़ी में सत्य क्रांति पार्टी ने 38 लोकसभा सुलतानपुर से आकाश सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।पार्टी द्वारा आकाश सिंह ने नाम की घोषणा के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।वहीं आकाश सिंह ने कहा कि जनता अगर मुझपर विश्वास करती है तो मैं भी जनता से वादा करता हूं कि मैं हर सुख-दुख में साथ रहूंगा।