बहरोड़: प्रशासन की खाई भी नहीं रोक सकी 'मिट्टी माफिया', बहरोड के बसई की चारागाह पर फिर गरजे जेसीबी, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Behror, Alwar | Jul 7, 2026 बहरोड़ ग्राम पंचायत बसई की चारागाह भूमि पर एक बार फिर अवैध मिट्टी खनन शुरू होने से ग्रामीणों में भारी रोष है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिट्टी माफिया प्रशासन की कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए दिन-रात जेसीबी और डंपरों से सरकारी भूमि से मिट्टी निकाल रहे हैं। इससे चारागाह का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है, वहीं हरे-भरे पेड़ों को भी नुकसान पहुंच रहा है।