बेगूसराय: बेगूसराय में मजदूरों का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, बेगूसराय बंद कर किया जमकर हंगामा
केंद्र सरकार की श्रम,कृषि और आर्थिक नीतियों के विरोध में देश की 10 से अधिक प्रमुख ट्रेड यूनियनों ने आज राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल का आह्वान किया है। इस हड़ताल का असर बेगूसराय में भी देखने को मिल रहा है। सुबह से ही हर जगह पर सड़क जाम कर केंद्र सरकार खिलाफ ट्रेड यूनियन के कर्मचारियों के द्वारा हंगामा किया जा रहा है।,