बेगूसराय: बेगूसराय में सवर्ण समाज का यूजीसी कानून के खिलाफ विरोध मार्च, केंद्र सरकार के खिलाफ हंगामा
बेगूसराय में आज यूजीसी और एससी-एसटी कानून को लेकर सियासी और सामाजिक तनाव खुलकर सामने आ गया।जहां केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के संसदीय क्षेत्र में सवर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी और एससी-एसटी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर विरोध रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार और स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।