बेगूसराय: जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी को मैट्रिक परीक्षा, DM ने जारी किया आदेश
जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर 17 फरवरी से 25 फरवरी तक मैट्रिक की परीक्षा आयोजित की जायेगी. परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न करवाना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. यह बातें गुरुवार की शाम 05:00 बजे डीएम श्रीकांत शास्त्री ने संयुक्त आदेश जारी करते हुए कही. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न होगी.