बेगूसराय: बेगूसराय कोर्ट का फैसला: ट्रिपल हत्याकांड के आरोपी विकास कुमार को फांसी की सजा
बेगूसराय न्यायालय कोर्ट का बहुत बड़ा फैसला सामने आया है जहां ट्रिपल मर्डर मामले में आरोपी को फांसी की सजा सुनाई गई है। वही सेशन कोर्ट का फैसला आने के बाद परिवार में खुशी की लहर देखने को मिला।आपको बताते चले कि वर्ष 2019 की दिवाली की रात सिंघौल थाना क्षेत्र के मचहा गांव में हुए सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर कांड में बेगूसराय न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाई है।