बेगूसराय: 15 फरवरी को मनाई जाएगी शिवरात्रि, DM ने जारी किया संयुक्त आदेश
15 फरवरी को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जिले में शांति, आपसी सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिये जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक मनीष ने संयुक्त रूप से गुरुवार की शाम 05:00 बजे आदेश जारी किया है. पर्व के दौरान विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना, अष्टयाम किया जायेगा.