राठ: करगवाँ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवती ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, रेफर करने के बाद हुई मौत
Rath, Hamirpur | Aug 18, 2026 राठ कोतवाली क्षेत्र के करगवां गांव की निवासी 22 वफी एक युवती ने संदिग्ध परिस्थितियों के चलते अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही मृतक युवती के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को मृतक युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।