मेजरगंज: संत रविदास जयंती पर मेजरगंज में निकली भव्य कलश शोभा यात्रा
सीतामढ़ी: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर समरसता संकल्प अभियान के तहत मेजरगंज प्रखंड मुख्यालय से कुआड़ीमदन पंचायत तक भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग शामिल हुए।