जांजगीर: कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं से खरीदी हस्तनिर्मित राखियां, स्थानीय हुनर को बढ़ावा दिया
जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट परिसर में रक्षाबंधन के अवसर पर बिहान से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने हस्तनिर्मित राखियों का स्टॉल लगाया। मोती, धान-चावल, बीज और रक्तमौली धागों से तैयार आकर्षक एवं पर्यावरण अनुकूल राखियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं से स्वयं राखियां खरीदीं और उनके हुनर की सराहना की।