उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
रायबरेली के नसीराबाद क्षेत्र में भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सपा नेता देवेंद्र भीमराज के नेतृत्व में साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और पार्टी समर्थक शामिल हुए। साइकिल यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया।
साइकिल यात्रा नसीराबाद क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में सपा समर्थकों और युवाओं की मौजूदगी दिखाई दी। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।