स्वामी प्रसाद मौर्य और केशव प्रसाद मौर्य के बयानों से रायबरेली में सियासी घमासान
रायबरेली। रविवार को रायबरेली का सारस चौराहा उस समय सियासी चर्चा का केंद्र बन गया, जब करीब एक घंटे के अंतराल पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का यहां आगमन हुआ। दोनों नेताओं के बयानों के बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला।
मायावती द्वारा आनंद कुमार को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह बहुजन समाज पार्टी का आंतरिक मामला है। उन्होंने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि वह बीएसपी में 'वन मैन आर्मी' बनकर रहना चाहती हैं।
वहीं, सहारनपुर के मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा विकास और रोजगार के मुद्दे पर विफल रही है और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए हिंदू-मुस्लिम तथा मंदिर-मस्जिद जै�