बहराइच: 18 मार्च को विद्युत उपकेंद्र कल्पीपारा की क्षमता वृद्धि के लिए ट्रांसफार्मर बदलने के कार्य से बंद रहेगी विद्युत सप्लाई
विद्युत वितरण उपखण्ड-प्रथम के उप खण्ड अधिकारी महेन्द्र कुमार ने सोमवार को बताया कि 18 मार्च को 33/11 के.वी. विद्युत उपकेन्द्र-कल्पीपारा, बहराइच की क्षमतावृद्धि हेतु स्थापित 5 एम.वी.ए. पावर परिवर्तक के स्थान 10 एम.वी.ए. परिवर्तक की स्थापना का कार्य प्रस्तावित है। जिस कारण विद्युत उपकेन्द्र-कल्पीपारा बहराइच के समस्त फीडर प्रातः 8 बजे से रात्रि तक बन्द रहेंगे।