बहराइच: धरना स्थल पर भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर सोमवार को भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी ने मासिक पंचायत के बाद 10 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष पतिराम चौधरी ने सोमवार को बताया कि किसानों व आमजन की समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा गया है।