धमदाहा: चार दुकानों में भीषण चोरी मामले की जांच तेज, एसडीपीओ के नेतृत्व में सघन जांच अभियान शुरू
धमदाहा:- धमदाहा मुख्य बाजार के अनुमंडल रोड स्थित चार दुकानों में गुरुवार की रात हुई भीषण चोरी की घटना के उद्भेदन को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। धमदाहा एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल का गहन निरीक्षण कर विभिन्न बिंदुओं पर सघन जांच की तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए।