जमुई: ईदगाह समेत विभिन्न मस्जिदों में अकीदत के साथ अदा की गई बकरीद की नमाज़, गले मिलकर लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
Jamui, Jamui | May 28, 2026 शहर स्थित ईदगाह, जामाब मस्जिद सहित विभिन्न मस्जिदों में गुरुवार की सुबह 6:45 बजे से अकीदत के साथ ईद- उल- अजहा यानि बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान ईदगाह व मस्जिदों के इमाम द्वारा देश की अमन और शांति के लिए दुआएं मांगी गईं। आपसी भाईचारा के साथ- साथ बुरे कार्यों से हिफाज़त के लिए भी अल्लाह से दुआएं की गईं।