सहजनवा: बेलीपार के गांव में टंकी पर चढ़ा इश्क, नीचे थमीं गांववालों की सांसें, शादी की जिद में युवती का हाई वोल्टेज ड्रामा
गोरखपुर जनपद के बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव में उस वक्त फिल्मी सीन जैसा माहौल बन गया, जब एक युवती प्रेमी से शादी की जिद लेकर सीधे पानी की टंकी पर चढ़ गई। ऊपर से कूदने की धमकी और नीचे जुटी भीड़—पूरा मामला देखते ही देखते हाई वोल्टेज ड्रामा में बदल गया। युवती को टंकी पर खड़ा देख गांव वाले दंग रह गए।