शाजापुर: बाबा महाकाल का जलाभिषेक करने शहर से निकली कावड़ यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत सांसद भी हुए शामिल
शाजापुर शहर में हर-हर महादेव, हर-हर शंभू भोलेनाथ के जयकारों के साथ बरसते पानी में कावड़ यात्रा माँ राज राजेश्वरी मंदिर से आरंभ हुई। युवाओं की टोली के साथ श्री शिवाय कांवड़ यात्रियों का जत्था नगर से रवाना हुआ, जिनके द्वारा उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल का अभिषेक किया जाएगा और विश्व कल्याणकी कामना की जाएगी सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी यात्रा में शामिल हुए।