शाजापुर: शाजापुर में भारतीय किसान संघ ने निकाली रैली, मुक्ति धाम में किया पौधारोपण
शाजापुर में शनिवार को भारतीय किसान संघ द्वारा पैदल रैली निकाली गई। जिसमें भारतीय किसान संघ के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सवाई सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री मुकेश पाटीदार सहित अन्य पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान शामिल रहे। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों द्वारा एबी रोड स्थित मुक्तिधाम में बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। उनके पालन पोषण का संकल्प लिया गया।