शाजापुर: बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स के कर्मचारी ने महिला का नहाते हुए बनाया वीडियो,पुलिस ने किया मामला दर्ज
बस स्टैंड स्थित सुलभ शौचालय काम्प्लेक्स के कर्मचारी द्वारा महिला का नहाते हुए वीडियो बनाए जाने पर जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद पीडि़ता कोतवाली थाने पर कर्मचारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने पहुंची, प्राप्त जानकारी के अनुसार शाजापुर के समीपस्थ ग्राम में रहने वाली महिला का बच्चा जिला अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती है। महिला ने कोतवाली थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।