शाजापुर: लगातार वर्षा से बदला कार्यक्रम, अब सड़क मार्ग से शाजापुर आएंगे मुख्यमंत्री
लगातार वर्षा से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। वह अब सड़क मार्ग से शाजापुर आएंगे और जिला अस्पताल परिसर में नवनिर्मित सो बिस्तर की मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। शाजापुर से सड़क मार्ग से ही सेमली धाम पहुंचेंगे।