शाजापुर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव दोपहर 12:00 बजे पहुंचेंगे शाजापुर, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र का करेंगे लोकार्पण
शाजापुर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार 4 अगस्त को शाजापुर जिले के भ्रमण पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11:25 मिनट पर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12:00 शाजापुर पहुचेंगे। यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत दोपहर 1:55 बजे प्रस्थान कर दोपहर 02.10 बजे शाजापुर जिले के ग्राम सेमलीचाचा पहुचेंगे।