शाजापुर: शाजापुर पहुंचे डीआईजी नवनीत भसीन, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
शनिवार को उज्जैन रेंज डीआईजी नवनीत भसीन शाजापुर पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। दरअसल रविवार सुबह मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव शाजापुर आएंगे। वह यहां सौ बिस्तर के अस्पताल की नवनिर्मित बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शाजापुर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।