बल्देवगढ़: विश्व मानवतावादी दिवस पर बल्देवगढ़ शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित
विश्व मानवतावादी दिवस पर बल्देवगढ़ शासकीय महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य विजय शंकर प्रजापति के द्वारा बताया गया कि भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में विश्व मानववादी दिवस पर परिचर्चा,निबंध प्रतियोगिता एवं अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।साथ ही मानवतावादी लोगों के द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व कार्यों पर चर्चा की।