बल्देवगढ़: बल्देवगढ़-बम्होरी तिगैला पर दो युवक मिले अचेत, डायल 100 और 108 से भेजे गए स्वास्थ्य केंद्र
बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला पर दो युवक जो कि अचेत अवस्था में मिले। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल हंड्रेड एवं 108 वाहन को सूचना दी।मौके पर 108 एवं डायल हंड्रेड पहुंची जहां पर 108 वाहन के माध्यम से अचेत अवस्था में पड़े युवकों को बल्देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।बताया जा रहा है कि दोनों युवक लिधौरा थाना क्षेत्र के छीपोंन गांव के बताए जा रहे हैं।