बल्देवगढ़: नामांकन प्रक्रिया पूरी न होने पर मछुआ समिति सदस्यों ने राजेंद्र वितरण केंद्र पर किया विरोध प्रदर्शन
बल्देवगढ़ राजेंद्र विपणन केंद्र पर करवा मत्स्य उद्योग समिति गणेशपुरा के निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गई।जिस कारण मछुआ समिति के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन एवं नारेबाजी की।मौके पर तहसीलदार अनिल गुप्ता एवं पुलिस बल पहुंचा।मछुआ समिति कार्यकर्ताओं ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में रिटेनिंग अधिकारी मनीष खरे उपस्थित नहीं हुए हैं।