बल्देवगढ़: गनेशपुरा में पुलिस ने किया जन संवाद कार्यक्रम, बड़ी संख्या में ग्रामवासी हुए शामिल
बल्देवगढ़ पुलिस के द्वारा गनेशपुरा में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।पुलिस के द्वारा बताया गया कि सभी लोग नशा से दूर रहें।किसी प्रकार का कोई अपराध न करें। साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए।मौके पर अधिक संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।साथ ही सभी को बताया गया कि एक दूसरे के साथ मिलकर भाईचारे के साथ रहे और एक दूसरे का सहयोग करें।