बल्देवगढ़: देवरदा के पास सड़क हादसे में मारे गए व्यक्ति के शव का बल्देवगढ़ में हुआ पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग देवरदा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।जिसमें बताया गया कि अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के द्वारा मृतक को टक्कर मार दी गई।जिसमें मृतक हर्बल यादव उम्र 55 वर्ष निवासी टिकरी थाना बिजावर की मौत हो गई बल्देवगढ़ सीएचसी में पुलिस और डॉक्टरों की निगरानी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।पुलिस ने मर्ग कायम किया है।