जांजगीर: महिला कांग्रेस ने कचहरी चौक पर हस्ताक्षर अभियान के तहत हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने जांजगीर के कचहरी चौक में विरोध प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा और प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन किया गया और कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया गया।