जहानाबाद: पुलिस केंद्र में परेड आयोजित, अनुशासन व शारीरिक दक्षता पर जोर
जहानाबाद, में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस केंद्र, जहानाबाद में परेड का आयोजन किया गया। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार परेड का उद्देश्य जवानों एवं पदाधिकारियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्साह को बढ़ावा देना था। इस दौरान विभिन्न टुकड़ियों के टर्नआउट एवं अनुशासन का निरीक्षण किया गया।