चौरीचौरा: राघोपुर में पति-पत्नी के विवाद के दौरान पड़ोसी ने पति को पीटा
चौरी चौरा थानाक्षेत्र के राघोपुर निवासी केवल निषाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि आपस में पति-पत्नी का विवाद हुआ था। तभी उनके बगल के पड़ोसी इन्द्रसेन निषाद नशे में आकर गाली गलौज किया और मारपीट कर और हाथ में पहने कड़ा से मार दिया। जिससे उनका सिर फट गया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस तहरीर के केस दर्ज पर घटना की जांच कर रही है।