साहेबपुरकमाल प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत समस्तीपुर पंचायत स्थित कमला स्थान के समीप गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय ने स्थल निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
मौके पर बलिया अनुमंडल पदाधिकारी, साहेबपुरकमाल प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी (सीओ) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने गंगा के जलस्तर, तटवर्ती क्षेत्रों एवं संभावित प्रभावित इलाकों की स्थिति की जानकारी ली तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
#बेगूसराय
1 views | Begusarai, Bihar | Aug 25, 2026