बरहरुवा: बरहरवा में 20 किलो अवैध गांजे के साथ ओडिशा के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
बरहरवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में बरहरवा थाना पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस बाबत गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को थाना पुलिस ने बस पंजीकरण संख्या बीआर 02 पीबी 6518 में छापेमारी कर 20 किलो गांजा के साथ उड़ीसा के दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।