डिंडौरी: नगर परिषद अध्यक्ष और अधिकारियों ने जोगी टिकरिया कचरा प्रसंस्करण इकाई का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डिंडौरी के जोगी टिकरिया स्थित कचरा प्रसंस्करण इकाई का शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस एवं अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए कचरा पृथक्करण का अवलोकन कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। नगर परिषद अध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर इकाई को पूर्ण क्षमता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए।