कोंडागांव: जिला स्तरीय बाल संरक्षण समिति के अधिकारी व कर्मचारियों को नए कानून के बारे में पुलिस ने दिया जिला कार्यालय में प्रशिक्षण
कोंडागांव जिला कार्यालय में नए कानून के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए कोंडागांव पुलिस विभाग के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान SDOP कोंडागांव रूपेश कुमार, SDOP फ़रसगांव अनिल कुमार विश्वकर्मा ने बाल संरक्षण समिति, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बालकों को तीन नए कानूनों के बारे में प्रशिक्षण दिया।