कोंडागांव: ग्राम पल्ली में तालाब के पानी में डूबने से एक ग्रामीण की हुई मौत, परिजनों ने सिटी कोतवाली में दी सूचना
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पल्ली में एक ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। जिसकी सूचना सिटी कोतवाली पहुंचकर परिजनों के द्वारा दिया गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय बलिराम नेताम पिता चैतूराम नेताम निवासी पल्ली खासपारा के रूप में की गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। वहीं मामले की जांच सीटी कोतवाली में जारी है।