कोंडागांव: जामकोट पारा NH30 पेट्रोल पंप चौक में ट्रक ने कार को कुचला, एयर बैग ने चालक की बचाई जान, कार हुआ चकना चूर
कोंडागांव जिला मुख्यालय अंतर्गत जामकोट पारा NH30 में स्थित पेट्रोल पंप चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। वहीं कार चालक एयर बैग खुलने के चलते बाल बाल बच गया है। बताया जा रहा है पेट्रोल पंप चौक में बोर वाहन मुड़ रहा था उसी दौरान वहां पर रुकी कार को पीछे से आ रही आयरन गिट्टी से लदी ट्रक ने कुचल दिया।