कोंडागांव: पिकअप वाहन के कट मारने से बड़े कनेरा निवासी बाइक सवार बड़े बेंदरी के पास सड़क हादसे का हुआ शिकार, जिला अस्पताल में भर्ती
शनिवार की देर शाम बड़े बेंदरी के पास एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक बाइक सवार ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया है जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। घायल ग्रामीण की पहचान शीलेंद्र कुमार पोयाम निवासी बड़े कनेरा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है बड़े बेंदरी से वापस घर आ रहे ग्रामीण बाइक सवार को अज्ञात पिकअप चालक ने कट मार दिया।