कोंडागांव: शेयर मार्केट में लाभ दिलाने के नाम से 18लाख की ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को कोंडागांव पुलिस ने MP से किया गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 17 दिनों के अंदर साइबर अपराध के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने शेयर मार्केट में लाभ दिलाने का झांसा देकर कोंडागांव के एक युवक से 18लाख की ठगी की थी।आरोपियों को एमपी के विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस ने ₹700000 कीमत की सामग्री भी जप्त किया है।