पलिया: पड़रिया तुला गांव में आंगनबाड़ी केंद्र बेहाल, 30 साल पुराना भवन जर्जर, स्कूल के कमरे में चल रहा केंद्र
भीरा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पड़रिया तुला गांव में आंगनबाड़ी व्यवस्था बदहाली का शिकार है। गांव में दो आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, लेकिन दोनों के पास अपना भवन नहीं है। एक केंद्र का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे बच्चों को यहां बैठता असुरक्षित है वही आंगनबाड़ी कार्यकत्री पंजीकृत बच्चों को प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे में बैठकर केंद्र का कर रही संचालन।