पलिया: दुधवा रोड पर पर्यटकों से हो रही खुलेआम लूट, घटिया भोजन परोसा जा रहा, खाद्य विभाग बेखबर, खड़े हुए सवालिया निशान
लखीमपुर खीरी जिले के पलिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दुधवा रोड पर संचालित होटल और ढाबों में पर्यटकों से खुलेआम मनमानी वसूली और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी का मामला सामने आ रहा है। दुधवा राष्ट्रीय उद्यान को जाने वाले इस प्रमुख मार्ग पर दर्जनों होटल संचालित हैं, जहां न साफ-सफाई का ध्यान रखा जा रहा है और न ही भोजन की गुणवत्ता पर कोई नियंत्रण है।