बहादुरपुर: सड़क हादसे में गैस लेने निकले युवक की मौत, परिजनों ने गैस कमी और प्रशासन पर उठाए सवाल
बहादुरपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गैस लेने निकले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान मिर्जापुर देकुली निवासी जगदीश सहनी के पुत्र कुमार जी साहनी (उम्र करीब 25 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुमार साहनी पिछले चार दिनों से गैस सिलेंडर के लिए परेशान थे और लगातार एजेंसी का चक्कर लगा रहे थे।