शामली: शामली के सलेक विहार में आवारा कुत्ते ने घर के बाहर खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे को काटा, घटना CCTV में कैद हुई
Shamli, Shamli | Nov 10, 2026 शामली के मोहल्ला सलेक विहार की बताई जा रही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें एक बच्चा घर के बाहर खेल रहा है, तभी मौके पर पहुंच एक आवारा कुत्ता बच्चे पर झपट पड़ता है और उसे काटकर घायल कर देता है। घायल बच्चे का नाम शहजाद पुत्र सामी बताया जा रहा है, जिसका उपचार चल रहा है। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक पूर्व में भी हमले की कई घटनाएं हो चुकी हैं।