सतना,अवैध नशीली प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री एवं परिवहन करने वाले 03 आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना का विवरण - दिनांक 22.08.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम शहर भ्रमण एवं अपराधों की रोकथाम हेतु भ्रमणरत थी। इसी दौरान विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर स्टेशन की ओर पैदल जा रहे हैं। मुखबिर द्वारा दोनों व्यक्तियों के हुलिए एवं उनके पास मौजूद बैग के संबंध में जानकारी दी गई।सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा रामना टोला से स्टेशन जाने वाली गली में घेराबंदी की गई। मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के दो व्यक्ति पुलिस टीम को दिखाई दिए, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्तियों से नाम-पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम 01. सूरज वर्मा पिता लाला वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी बाबा साहब अम्बेडकर नगर, गली नंबर 02, मुंबई, थाना लल्लूबाई, मुंबई (महाराष्ट्र),02. शिवम राजभर उर्फ बादी पिता सुनील राजभर, उम्र 19 वर्ष, निवासी मेहनाजपुर, आजमगढ़ (उ.प्र.), हाल पीएमजी कॉलोनी, मानखुर्द, थाना लल्लूबाई, मुंबई (महाराष्ट्र) बताया। पुलिस द्वारा दोनों के बैग की विधिवत तलाशी लेने पर 39 नग अनरेक्स कफ सिरप बरामद हुई। कफ सिरप के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु पूछताछ की गई, जो उनके पास नहीं होना बताया गया पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा उक्त कफ सिरप बजरहा टोला के पास उदय सिंह से खरीदना बताया गया। आरोपियों के कथन एवं प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा संदेही उदय सिंह की तलाश की गई।लाश के दौरान चीकू प्वाइंट, बजरहा टोला के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करता मिला। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम. उदय सिंह उर्फ प्रिन्स उर्फ कल्लू पिका प्रभात, उम्र 19 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, हवाई पट्टी, थाना कोलगवां, जिला सतना (म.प्र.)।बताया। पुलिस द्वारा आरोपी उदय सिंह के कब्जे से 22 नग अवैध नशीली कफ सिरप बरामद कर विधिवत जप्त की गई तथा आरोपी को गिरफ्तार किया आरोपीगण 01 सूरज वर्मा पिता लाला वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी बाबा साहब अम्बेडकर नगर गली नंबर 02 मुबई थाना लल्लूबाई मंबई महाराष्ट्र, 02 शिवम राजभर उर्फ बादी पिता सुनील राजभर उम्र 19 वर्ष निवासी मेहनाजपुर आजमगढ उ.प्र. हाल पी एम जी कालोनी मानखुर्द थाना लल्लूबाई मंबई महाराष्ट, 03 उदय सिंह उर्फ प्रिन्स उर्फ कल्लू पिता प्रभात उम्र 19 वर्ष निवासी आदर्श नगर हवाई पट्टी थाना कोलगवां को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।
गिरफ्तार आरोपी- 01 सूरज वर्मा पिता लाला वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी बाबा साहब अम्बेडकर नगर गली नंबर 02 मुबई थाना लल्लूबाई मंबई महाराष्ट्र, 02 शिवम राजभर उर्फ बादी पिता सुनील राजभर उम्र 19 वर्ष निवासी मेहनाजपुर आजमगढ उ.प्र. हाल पी एम जी कालोनी मानखुर्द थाना लल्लूबाई मंबई महाराष्ट, 03 उदय सिंह उर्फ प्रिन्स उर्फ कल्लू पिका प्रभात उम्र 19 वर्ष निवासी आदर्श नगर हवाई पट्टी थाना कोलगवां ।
जप्त मशरुका – 61 नग प्रतिबंधित अवैध नशीली अनरेक्स कप सीरप कीमती 15,500 रुपये
सराहनीय भूमिका - सउनि हेमराज सिंह, प्रआर 28 सतेन्द्र सिंह , प्रआर 414 राहुल सिंह, आर 1081 उपेश पाठल, आर 652 धीरज यादव , आर 427 नीलेश यादव , आर 381 अजीत सिंह