हसनपुर: आदमपुर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में तीन युवकों को किया गिरफ्तार
आदमपुर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते गारवपुर गांव निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट हसनपुर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू (23) पुत्र करन सिंह, शिवम (21) पुत्र कलुवा और अनुज (27) पुत्र चंद्रपाल निवासी गांव गारवपुर, थाना आदमपुर।