कहरा: सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र में हुई लूट मामले में पुलिस ने 36 घंटे के अंदर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Jan 14, 2025 सहरसा जिला के सोनवर्षा कचहरी ओपी क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 1 लाख 88 हजार रुपए लूटने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 36 घंटे के अंदर सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से लूट की राशि में से 14,000 रुपए, एक बैग, दो मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुआ है।